शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 24.2% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 24.2% गिरावट आयी है।

पिछले साल की समान अवधि में हुए 590.8 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी ने 460.1 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर कैडिला की शुद्ध आमदनी 3,237.8 करोड़ रुपये से 14.8% बढ़ कर 3,732.8 करोड़ रुपये रही। कैडिला हेल्थकेयर का एबिटा 8% की गिरावट के साथ 800.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 534 आधार अंक घट कर 21.4% रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कैडिला हेल्थकेयर के नतीजों को अपेक्षाकृत कम अमेरिकी आमदनी के कारण अनुमान से कमजोर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने कैडिला के लिए 521 करोड़ रुपये के मुनाफे और 3,988.1 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान लगाया था।
कैडिला हेल्थकेयर की अमेरिकी आमदनी में साल दर साल आधार पर 9.3% की बढ़त के साथ 1,975.4 करोड़ रुपये की रही, जिसके लिए ब्रोकिंग फर्म का अंदाजा 2,108.7 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की घरेलू फॉर्मुलेशन आमदनी सालाना आधार पर 2.1% की बढ़ोतरी के साथ 902.3 करोड़ रुपये की रही।
दूसरी तरफ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 259.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 264.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 270.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 4.40 रुपये या 1.70% की गिरावट के साथ 263.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कैडिला हेल्थकेयर की बाजार पूँजी 26,990.97 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 432.40 रुपये और निचला स्तर 241.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख