शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने बनाया संयुक्त उद्यम

इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने 2,757 किलोमीटर लंबी एलपीजी पाइपलाइन के लिए संयुक्त उद्यम समझौता किया है।

कांडला (गुजरात) से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) तक बिछायी जाने वाली यह देश की सबसे लंबी पाइपलाइन परियोजना होगी।
इसके जरिये देश की एक चौथाई जनता को खाना पकाने के ईंधन की जरूरत पूरी की जायेगी। इस संयुक्त उद्यम में इंडियन ऑयल की 50% और भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 25-25% हिस्सेदारी होगी। पाइपलाइन प्रति वर्ष 60 लाख टन एलपीजी का वहन करेगी।
हालाँकि इस सकारात्मक खबर के बावजूद इन तीनों कंपनियों के शेयर दबाव में हैं। बीएसई में भारत पेट्रोलियम का शेयर 415.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 416.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 408.00 रुपये के निचले स्तर गिरा है।
करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 7.65 रुपये या 1.84% की कमजोरी के साथ 408.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 88,548.90 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 428.80 रुपये और निचला स्तर 239.00 रुपये रहा है।
इसी समय इंडियन ऑयल के शेयर में 2.19% और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में 2.07% की कमजोरी देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख