शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने लगाया कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई की ओर से यह जुर्माना प्रमोटरों की शेयरधारिता का विवरण प्रस्तुत करने के लिए आरईआई के निर्दिष्‍ट निर्देशों का पालन न करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रमोटरों की हिस्सेदारी न घटाने के कारण लगाया गया है।
नियमानुसार निजी बैंकों में प्रमोटरों की हिस्सेदारी संचालन शुरू होने के पहले तीन साल में 40%, 10 साल के अंदर 20% और 15 साल के भीतर 15% तक घटायी जानी जरूरी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 2.85 रुपये या 0.19% की कमजोरी के साथ 1,512.35 रुपये पर बंद हुआ है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,88,708.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,555.45 रुपये और निचला स्तर 1,002.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन