शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) ने छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू किया लौह अयस्क उत्पादन

खबरों के अनुसार सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने बैलाडिला (छत्तीसगढ़) में फिर से शुरू किया लौह अयस्क उत्पादन शुरू कर दिया है।

आदिवासी अशांति से प्रभावित होने के कारण कंपनी बैलाडिला में उत्पादन रोक दिया था।
इस खबर से बाजार में गिरावट के बावजूद एनएमडीसी के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 105.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 106.85 रुपये पर खुला।
सकारात्मक शुरुआत के बाद यह अभी तक के कारोबार में 108.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा बजे कंपनी के शेयरों में 1.30 रुपये या 1.23% की मजबूती के साथ 107.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,853.63 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 124.30 रुपये और निचला स्तर 86.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!