शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

04 जुलाई से एक हो जायेंगे भारत फाइनेंशियल-इंडसइंड बैंक

10 जून को एनसीएलटी (NCLT) की ओर से हरी झंडी दिखाये जाने के बाद भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) की विलय योजना 04 जुलाई से प्रभावी होने जा रही है।

एनसीएलटी ने भारत फाइनेंशियल, इंडसइंड बैंक और इंडसइंड फाइनेंशियल इंक्लूजन तथा इनके संबंधित शेयरधारकों और लेनदारों के बीच व्यवस्था की योजना (विलय) को मंजूरी दे दी थी।
गौरतलब है कि भारत फाइनेंशियल और इंडसइंड बैंक के विलय की घोषणा पिछले साल अक्टूबर में की गयी थी। विलय के बाद भारत फाइनेंशियल की सभी संपत्तियाँ और देनदारियाँ बैंक की संपत्तियाँ और देनदारियाँ बन जायेंगी। इसके साथ ही भारत फाइनेंशियल के कर्मचारी इंडसइंड फाइनेंशियल इंक्लूजन के अंतर्गत आ जायेंगे, जो बैंक की एक सहायक कंपनी है। इसके अलावा इंडसइंड फाइनेंशियल की सभी संपत्ति और देनदारियाँ बैंक की बैलेंस शीट में दर्ज हो जायेंगी।
विलय योजना के तहत बैंक भारत फाइनेंशियल के शेयरधारकों को इसके 1,000 शेयरों के बदले अपने 639 शेयर जारी करेगा।
इस खबर से भारत फाइनेंशियल और इंडसइंड बैंक दोनों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 867.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह कमजोरी के साथ 855.00 रुपये पर खुला। मगर पौने 10 बजे के बाद से शेयर ने अच्छी बढ़त हासिल की है। करीब 10.05 बजे यह 9.25 रुपये या 1.07% की बढ़ोतरी के साथ 876.40 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर भारत फाइनेंशियल की बाजार पूँजी 12,289.91 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,248.65 रुपये और निचला स्तर 824.30 रुपये रहा है।
1,382.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,385.00 रुपये पर शुरुआत के बाद इंडसइंड बैंक का शेयर 8.55 रुपये या 0.62% की मजबूती के साथ 1,391.45 रुपये के भाव पर है। बैंक की बाजार पूँजी इस समय 83,603.55 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन