शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की श्रीराम कैपिटल में हिस्सेदारी बेचने की योजना

खबरों के अनुसार पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) श्रीराम कैपिटल (Shriram Capital) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।

कंपनी की श्रीराम कैपिटल में 20% शेयरधारिता है। इस सौदे से प्राप्त पूँजी के जरिये दीर्घकालिक रणनीति के तहत पिरामल एंटरप्राइजेज की योजना अपने वित्तीय सेवा व्यवसाय का विस्तार करने की है।
इससे पहले हाल ही में कंपनी ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट में अपनी पूरी हिस्सेदारी, 2.26 करोड़ शेयर (9.96% हिस्सेदारी), की बिकवाली की है। पिरामल एंटरप्राइजेज ने सौदे की रकम की जानकारी नहीं दी थी, मगर जानकारों के अनुमान के मुताबिक कंपनी को करीब 2,305 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त हुई।
श्रीराम कैपिटल में शेयरधारिता बेचने पर विचार की खबर का पिरामल के शेयर पर नकारात्मक असर दिखा है। बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 1,945.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 1,979.95 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में तीखी बिकवाली देखने को मिली, जिससे यह 1,861.80 रुपये तक टूटा। निचले स्तर से भी पिरामल के शेयर ने कोई खास वापसी नहीं की है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 57.95 रुपये या 2.98% की कमजोरी के साथ 1,887.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 37,503.46 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,302.55 रुपये और निचला स्तर 1,706.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!