शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

1% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर आज 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। बैंक ने सात विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 5 रुपये प्रति वाले 1,16,680 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
इससे पहले 28 जून को बैंक ने विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 5 रुपये प्रति वाले ही 2,16,238 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,475.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह लगभग सपाट 1,475.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 1,475.05 रुपये और निचला स्तर 1,439.85 रुपये रहा।
अंत में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 15.50 रुपये या 1.05% की गिरावट के साथ 1,460.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,78,763.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,555.45 रुपये और 1,002.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख