शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) ने की एमसीएलआर (MCLR) में कटौती, शेयर कमजोर

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.10% से घटा कर 8.05%, एक महीने के लिए 8.10% से 8.05%, तीन महीनों के लिए 8.15% से 8.10%, 6 महीनों के लिए 8.30% से 8.25%, एक साल के लिए 8.45% से बढ़ा कर 8.40%, दो साल के लिए 8.55% से 8.50% और तीन साल के लिए 8.65% से 8.60% कर दी। बैंक की घटी हुई एमसीएलआर 10 जुलाई से प्रभाव में आ गयी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों तक की कटौती की थी।
बीएसई में एसबीआई का शेयर 359.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 360.30 रुपये पर खुल कर 353.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 4.25 रुपये या 1.18% की कमजोरी के साथ 354.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,16,511.35 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 373.40 रुपये और निचला स्तर 247.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन