शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर माँग के कारण अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) बंद करने जा रही है संयंत्र

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) अपना एक संयंत्र अस्थायी तौर पर बंद करने जा रही है।

कमजोर माँग और वाहन उद्योग के लिए दृष्टिकोण को देखते हुए कंपनी ने पंतनगर (उत्तराखंड) में स्थित अपने संयंत्र को 16 जुलाई से 24 जुलाई तक 9 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि इससे पहले मई-जून में कई अन्य वाहन कंपनियों ने भी अपने संयंत्र बंद किये थे, जिनमें टाटा मोटर्स, महिंद्रा और मारुति सुजुकी शामिल हैं। आँकड़ों के मुताबिक देश में कारों, एसयूवी, एमयूवी और वैन की माँग लगातार आठवे महीने घटी। जून 2018 की तुलना में 2019 की समान अवधि में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 19% की गिरावट आयी।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 85.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 82.80 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में यह हरे निशान में नहीं आ सका है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 0.75 रुपये या 0.88% की गिरावट के साथ 84.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,893.27 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 135.10 रुपये और निचला स्तर 77.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख