शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स में 353 अंकों की गिरावट के बीच रिलायस इंडस्ट्रीज में 1% से ज्यादा मजबूती

सेंसेक्स में 353 अंकों की गिरावट के बावजूद रिलायस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

शुक्रवार 19 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें एक संयुक्त विलय योजना को मंजूरी दे दी गयी। योजना के तहत रिलायंस होल्डिंग यूएसए (Reliance Holding USA) का रिलायंस एनर्जी जनरेशन (Reliance Energy Generation) में विलय होगा। साथ ही रिलायंस एनर्जी जनरेशन का विलय रिलायंस इंडस्ट्रीज में हो जायेगा।
अमेरिका में शेल भंडार से प्राकृतिक गैस और तरल पदार्थ का उत्पादन करने वाली रिलायंस होल्डिंग यूएसए रिलायंस एनर्जी जनरेशन की सहायक कंपनी है। भारत में स्थित रिलायंस एनर्जी जनरेशन रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,249.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,256.95 रुपये पर खुल कर शुरू में 1,227.60 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक गिरा। मगर करीब पौने 10 बजे के बाद शेयर में बढ़ोतरी शुरू हुई।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 15.30 रुपये या 1.22% की बढ़ोतरी के साथ 1,264.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,01,512.89 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,417.00 रुपये तक चढ़ा और 1,017.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन