शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात गैस (Gujarat Gas) के शुद्ध लाभ में 91.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबाले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गुजरात गैस (Gujarat Gas) का मुनाफा 91.6% अधिक रहा।

गुजरात गैस का मुनाफा 122.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 234 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 1,814 करोड़ रुपये के मुकाबले 47% अधिक 2,671 करोड़ रुपये रही। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के मुनाफे में 100% और आमदनी में 36% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जबकि कंपनी का एबिटा 83.6% की बढ़ोतरी के साथ 466.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 450 आधार अंक उछल कर 17.8% हो गया।
साल दर साल आधार पर गुजरात गैस की औद्योगिक बिक्री 57% अधिक 644 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एमएमसीएम) रही, जो पिछली तिमाही के मुकाबले भी 24% अधिक है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक मुख्य रूप से मात्रा में 42% की बढ़ोतरी के सहारे कंपनी के नतीजे अनुमान से अधिक रहे।
उधर बीएसई में गुजरात गैस का शेयर 163.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 183.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 192.40 रुपये तक चढ़ा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 10.30 रुपये या 6.30% की मजबूती के साथ 173.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,971.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 195.00 रुपये और निचला स्तर 116.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन