शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 से 20 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है।

बैंक की एमसीएलआर या न्यूनतम ऋण दर एक दिन के लिए 8.25% के मुकाबले 8.10%, एक महीने के लिए 8.30% से घट कर 8.10%, तीन महीनों के लिए 8.35% से कम होकर 8.25%, 6 महीनों के लिए 8.45% से घट कर 8.35% और एक वर्षीय एमसीएलआर 8.55% से घट कर 8.50% रह गयी है।
बैंक की नयी एमसीएलआर 01 अगस्त से प्रभाव में आयेंगी। आरबीआई द्वारा जून में दरों में कटौती किये जाने के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दूसरी बार एमसीएलआर घटायी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम दर पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर बीएसई में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 67.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली गिरावट के साथ 66.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 67.95 रुपये तक चढ़ा है। करीब 12.40 बजे बैंक के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.67% की मजबूती के साथ 67.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 11,900.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 100.30 रुपये और निचला स्तर 61.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख