शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) ने ऐसे जुटाये 522 करोड़ रुपये

देश की पाँचवीं सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) ने 522 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम सिंगापुर की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (Sumitomo Mitsui Banking Corporation) से बाह्य वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) के जरिये जुटायी है। ईसीबी के जरिये 2019-20 में पीएनबी हाउसिंग ने दूसरी बार ऋण लिया है।
उधर बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 704.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 706.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 715.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 3.25 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 708.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,899.60 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का शिखर 1,428.50 रुपये और निचला स्तर 655.10 रुपये रहा है।
07 नवंबर 2016 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई पीएनबी हाउसिंग खुदरा उपभोक्ताओं को आवास और गैर-आवास ऋण देती है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख