शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

28% घटा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा 28% घट गया।

कंपनी का मुनाफा 1,475 करोड़ रुपये से के मुकाबले 1,063 करोड़ रुपये रह गया। हिंडाल्को की शुद्ध आमदनी 31,078 करोड़ रुपये से 4% की गिरावट के साथ 29,972 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं कंपनी का एबिटा 734 करोड़ रुपये के मुकाबले 77% की गिरावट के साथ 167 करोड़ रुपये रहा।
स्टैंडअलोन नतीजों में हिंडाल्को का मुनाफा 91.1% घट कर 36.78 करोड़ रुपये, आमदनी 5.1% गिर कर 10,054.65 करोड़ रुपये, एबिटा 45.9% की गिरावट के साथ 717.44 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 538 आधार अंकों की गिरावट के साथ 7.1% रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने हिंडाल्को के नतीजों को नरम बताया है, जिसमें आमदनी, एबिटा और मुनाफा अनुमान से कम रहे।
उधर बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 181.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 182.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 173.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 4.95 रुपये या 2.73% की कमजोरी के साथ 176.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 39,549.38 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन