शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 34% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 34% गिरावट आयी है।

पिछले साल की समान अवधि में हुए 460.5 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी ने 303.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर कैडिला की शुद्ध आमदनी 2,893.7 करोड़ रुपये से 20.8% बढ़ कर 3,496.3 करोड़ रुपये रही। कैडिला हेल्थकेयर का एबिटा 2% की गिरावट के साथ 632 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 421 आधार अंक घट कर 18.1% रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कैडिला हेल्थकेयर के नतीजों को अनुमान के करीब बताया है। मगर अपेक्षाकृत कम एबिटा मार्जिन के कारण कंपनी का मुनाफा अंदाजे से कम रहा। ब्रोकिंग फर्म ने कैडिला के लिए 391.8 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
कैडिला हेल्थकेयर की अमेरिकी आमदनी में साल दर साल आधार पर 11.2% की बढ़त के साथ 1,367 करोड़ रुपये की रही। वहीं कंपनी की घरेलू फॉर्मुलेशन आमदनी सालाना आधार पर 6.2% की बढ़ोतरी के साथ 947.6 करोड़ रुपये की रही।
उधर बीएसई में कैडिला का शेयर 234.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 236.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 223.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 0.55 रुपये या 0.23% की गिरावट के साथ 234.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,955.58 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख