शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दक्षिण भारत में मौजूदा कारोबार बेचने की घोषणा से उछला लिंडे इंडिया (Linde India) का शेयर

लिंडे इंडिया (Linde India) के शेयर में करीब 7% तीखी उछाल देखने को मिली है।

दरअसल कंपनी ने एयर वॉयर इंडिया (Air Water India) के साथ 1,380 करोड़ रुपये का बिकवाली सौदा किया है। सौदे के तहत लिंडे इंडिया दक्षिण भारत में मौजूद विभिन्न औद्योगिक गैसों (जिसमें ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और आर्गन शामिल हैं) का उत्पादन, वितरण और बिक्री व्यवसाय एयर वॉटर इंडिया को बेचेगी, जो कंपनी के बेल्लारी (कर्नाटक) में स्थित 1800 टन प्रतिदिन वाले ऑनसाइट वायु पृथक्करण संयंत्र
का हिस्सा है।
सौदे के अंतर्गत कंपनी के हैदराबाद और चेन्नई में स्थित सिलेंडर फिलिंग स्टेशन, चेन्नई और हैदराबाद में ही पीजीपी साइटों में अधिशेष भूमि और हैदराबाद में ही मौजूद एयर पृथक्करण इकाई बेची जायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में लिंडे इंडिया का शेयर 484.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली वृद्धि के साथ 486.95 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 524.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 33.05 रुपये या 6.82% की वृद्धि के साथ 517.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,413.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 819.00 रुपये और निचला स्तर 386.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख