शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस के बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने किया संयंत्र बंद रखने का ऐलान

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और टीवीएस मोटर (TVS Motor) के बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भी अपने विनिर्माण संयंत्र को अस्थाई तौर पर बंद रखने का ऐलान किया है।

इससे पहले देश में सर्वाधिक दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने विनिर्माण संयंत्रों को 15 से 18 अगस्त तक चार दिनों तक बंद रखने की घोषणा की थी। टीवीएस के बाद टाटा मोटर्स भी अपने जमशेदपुर संयंत्र को 16-17 अगस्त को बंद रखेगी। दरअसल वाहन बाजार में मंदी के कारण उत्पादन को नियमित करने के लिए इन कंपनियों को अपने संयंत्र बंद रखने पड़ रहे हैं।
हालाँकि संयंत्र बंद रखने की खबर के संबंध में बीएसई ने टाटा मोटर्स से स्पष्टीकरण माँगा है, जिस पर अभी तक कंपनी ने कोई दवाब नहीं दिया है।
जानकार मानते हैं कि ऑटो क्षेत्र मौजूदा मंदी के कारण कंपनियों के लिए माँग-उत्पादन तालमेल बैठाना जरूरी हो गया है, क्योंकि वाहनों की माँग में लगातार कमी आ रहा है। जुलाई में देश की वाहन बिक्री में 19% की गिरावट आयी है, जबकि अप्रैल-जुलाई अवधि में साल दर साल आधार उत्पादन 11% घट कर 1.088 करोड़ इकाई रह गया।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 0.35 रुपये या 0.29% की वृद्धि के साथ 121.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,994.67 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 282.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 116.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख