शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करीब 7% उछला एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC), बाजार पूँजी 50,000 करोड़ रुपये के पार

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company) के शेयर में करीब 7% की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

साथ ही कंपनी का शेयर 2,411.00 रुपये के सर्वकालिक शिखर तक भी चढ़ा। इससे पहले एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने 19 जुलाई को 2,370 रुपये का सर्वकालिक शिखर छुआ था। आज कंपनी की बाजार पूँजी भी 50,000 करोड़ रुपये के ऊपर पहुँच गयी है।
बीएसई में एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर 2,242.65 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 2,265.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 2,411.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब ढाई बजे कंपनी के शेयरों में 152.35 रुपये या 6.79% की मजबूती के साथ 2,395.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 50,983.84 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 1,248.30 रुपये रहा है।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की निवेश प्रबंधक एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी देश की प्रमुख संपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर में 12% की मजबूती आयी, जबकि बेंचमार्क सूचकांक में 3% की वृद्धि हुई है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन