शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सूर्या रोशनी (Surya Roshni) को इंडियन ऑयल (Indian Oil) से मिला ठेका

एलईडी, स्टील पाइप और पंखे जैसे घरेलू उपकरण निर्माता कंपनी सूर्या रोशनी (Surya Roshni) को सरकारी तेल-गैस इंडियन ऑयल (Indian Oil) से एक ठेका मिला है।
89.84 करोड़ रुपये (जीएसटी रहित) के ठेके के तहत सूर्या रोशनी को इंडियन ऑयल को पश्चिम बंगाल में जखिया, हल्दिया, ओडिशा में पारादीप, सोमनाथपुर, तमिलनाडु में त्रिसबि और उत्तर प्रदेश में लखनऊ में तेल और गैस पाइपलाइनों के लिए एपीआई ग्रेड की आपूर्ति करनी है। इस ठेके को 10 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।
उधर बीएसई में सूर्या रोशनी का शेयर 162.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले लाल निशान में 160.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 160.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 1.00 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ 161.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 875.98 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 327.00 रुपये और निचला स्तर 151.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख