शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई कार्ड ऐंड पेमेंट सर्विसेज की आईपीओ के जरिये 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

खबरों के अनुसार एसबीआई (SBI) की क्रेडिट कार्ड सहायक कंपनी एसबीआई कार्ड ऐंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Card & Payments Services) की आईपीओ (IPO) के जरिये 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

एसबीआई कार्ड ऐंड पेमेंट का आईपीओ चालू वित्त वर्ष में ही आ सकता है। एसबीआई कार्ड ऐंड पेमेंट चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हो सकती है।
एसबीआई कार्ड ऐंड पेमेंट के आईपीओ में 8% हिस्सेदारी का विनिवेश किया जायेगा। कंपनी का कुल मूल्य 1 लाख करोड़ रुपये है, जबकि इसकी 31 मार्च को शुद्ध संपत्ति 195.93 अरब रुपये की थी।
एसबीआई कार्ड ऐंड पेमेंट में एसबीआई की 74% हिस्सेदारी है, जबकि शेष शेयरधारिता अमेरिका के कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) का है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन