शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट के बावजूद गुजरात अल्कलीज (Gujarat Alkalies) में 5% की तेजी

सेंसेक्स में 70 अंकों की गिरावट के बावजूद गुजरात अल्कलीज (Gujarat Alkalies) के शेयर में करीब 5% की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने कहा है कि 27 सितंबर को इसके निदेशक मंडल की एक बैठक होने जा रही है। बैठक में कंपनी के 10 रुपये प्रति वाले शेयरों के उप-विभाजन पर विचार किया जायेगा।
इसी खबर के बीच गुजरात अल्कलीज के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। बीएसई में गुजरात अल्कलीज का शेयर 392.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 400.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 426.00 रुपये रहा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 19.45 रुपये या 4.95% की मजबूती के साथ 412.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 3,025.60 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 646.70 रुपये और निचला स्तर 376.10 रुपये रहा है।
1973 में शुरू की गयी गुजरात अल्कलीज एक रसायन विनिर्माण कंपनी है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन