शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज फाइनेंस, टीसीएस, हैवेल्स इंडिया, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बजाज फाइनेंस, टीसीएस, हैवेल्स इंडिया, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

बजाज फाइनेंस - कंपनी का बोर्ड 17 सितंबर को क्यूआईपी के जरिये पूँजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
टीसीएस - पोस्टेन नॉर्गे ने टीसीएस के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार किया।
डेटामैटिक्स ग्लोबल - बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर के रूप में डेटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज का चयन किया।
प्रभात डेयरी - 10 सितंबर को प्रभात डेयरी का बोर्ड डिलिस्टिंग पर विचार करेगा।
इंडोसोलर - आनंद कुमार अग्रवाल को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया।
हैवेल्स इंडिया - हैवेल्स ने भारत का पहला पूर्ण वर्ग पेडस्टल पंखा लॉन्च किया।
करुर वैश्य बैंक - बैंक ने अपनी एमसीएलआर में संशोधन किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस जियो जियोफाइबर पेश किया।
टेक महिंद्रा - कंपनी ने एटीऐंडटी के साथ अपने रणनीतिक सहयोग का विस्तार किया। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन