शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) के ऑफर-फॉर-सेल का आखिरी दिन

आज एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) के ऑफर-फॉर-सेल का आखिरी दिन है।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने 12 और 13 सितंबर को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के 3.5 करोड़ शेयरों (कुल चुकता पूँजी के 3.5%) को बेचने की घोषणा की थी।
ऑफर-फॉर-सेल इश्यू 12 सितंबर को केवल गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुला, जबकि आज खुदरा निवेशकों के साथ-साथ गैर-खुदरा निवेशकों भी आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एसबीआई और बीएनपी पारिबा कार्डिफ (BNP Paribas Cardif) का संयुक्त उद्यम है। जून समाप्ति पर बीमा कंपनी में एसबीआई की 62.10% हिस्सेदारी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर गुरुवार के 791.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 796.75 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 804.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 11.60 रुपये या 1.46% की मजबूती के साथ 803.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 80,350.00 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 862.40 रुपये और निचला स्तर 487.00 रुपये रहा है।
इस समय एसबीआई का शेयर 3.30 रुपये या 1.15% की कमजोरी के साथ 283.55 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन