शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) की सामान्य बीमा इकाई के आईपीओ की योजना नहीं

खबरों के अनुसार देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपनी सामान्य बीमा इकाई एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) का आईपीओ (IPO) लाने की योजना रद्द कर दी है।

हालाँकि बैंक चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में अपनी कार्ड व्यापार इकाई एसबीआई कार्ड (SBI Card) का आईपीओ ला सकता है।
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ अगले वित्त वर्ष में आना था, मगर अब पर्याप्त पूँजी होने के कारण बैंक ने इसे रोक दिया है।
बता दें कि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस एसबीआई और इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (Insurance Australia Group) या आईएजी की संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसमें एसबीआई की 70% और आईएजी की 26% शेयरधारिता है। हाल ही में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का मूल्यांकन 12,000 करोड़ रुपये किया गया था। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन