शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात अल्कलीज (Gujarat Alkalies) ने छुआ एक महीने का शिखर

रासायनिक विनिर्माण कंपनी गुजरात अल्कलीज (Gujarat Alkalies) के शेयर ने आज अपने पिछले एक महीने का शिखर छू लिया।

कंपनी ने गुजरात के चरनका में अपने 20 मेगावाट के एसी सौर ऊर्जा संयंत्र का संचालन शुरू कर दिया है। कंपनी के मुताबिक शेष 12.5 मेगावाट का काम 16 सितंबर को पूरा हो गया था। इसके साथ ही सौर संयंत्र की कुल स्थापित क्षमता को 35 मेगावाट तक बढ़ गयी है।
इसी खबर से गुजरात अल्कलीज के शेयर को सहारा मिला है। बीएसई में कंपनी का शेयर 470.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 479.40 रुपये पर खुल कर 482.50 रुपये के एक महीने के शिखर तक चढ़ा।
पौने 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 4.20 रुपये या 4.89% की वृद्धि के साथ 474.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। 3,484.95 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली गुजरात अल्कलीज के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 646.70 रुपये और निचला स्तर 376.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख