शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पेट्रोनेट एलएनजी, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, एमसीएक्स इंडिया और बायोकॉन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पेट्रोनेट एलएनजी, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, एमसीएक्स इंडिया और बायोकॉन शामिल हैं।

पेट्रोनेट एलएनजी - पेट्रोनेट एलएनजी ने टेलुरियन में हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया।
टोरेंट फार्मा - कंपनी अमेरिकी बाजार से उच्च रक्तचाप में इस्तेमाल होने वाली दवा वापस मंगा रही है।
सिप्ला - विरागनगर में कंपनी की एपीआई उत्पादन इकाई को यूएसएफडीए से ईआईआर मिली।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी चालू वित्त वर्ष के लिए अपने अनुमानित पूँजीगत व्यय में 1,500 करोड़ रुपये की कमी कर सकती है।
रिलायंस कैपिटल - क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर ने कंपनी के दीर्घकालिक ऋण कार्यक्रम, बाजार से जुड़े डिबेंचर और कंपनी के अधीनस्थ ऋण के लिए रेटिंग घटा कर "केयर डी" कर दी।
इप्का लैब - परिवर्तनीय वारंट जारी करने पर विचार के लिए इप्टा लैब की बोर्ड की बैठक 26 सितंबर को होगी।
एचईजी - प्रमोटरों ने 18 सितंबर को कंपनी के 19 करोड़ शेयर (0.41% इक्विटी) बेचे।
एमसीएक्स इंडिया - कंपनी विदेशी निवेश सीमा 49% तक बढ़ाने पर विचार करेगी।
बायोकॉन - कंपनी को बेंगलुरू में दो इकाइयों के लिए यूएसएफडीए से आठ टिप्प्णियाँ मिली। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख