शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री घटने से अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर कमजोर

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में करीब 2.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि सितंबर में अशोक लेलैंड की मासिक वाहन बिक्री में लगातार पाँचवे महीने गिरावट आयी। साल दर साल आधार पर मई से हर महीने कंपनी की बिक्री घटती जा रही है।
सितंबर 2018 की तुलना में अगस्त 2019 में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 55% घट गयी। पिछले साल सितंबर में 19,374 वाहनों के मुकाबले इस साल कंपनी 8,780 वाहन बेच सकी। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5,141 इकाई के मुकाबले 21% की गिरावट के साथ 4,036 इकाई रह गयी, जबकि मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 14,233 इकाई से 67% की गिरावट के साथ 4,744 इकाई रह गयी।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 68.75 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 68.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 66.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.65 रुपये या 2.40% की कमजोरी के साथ 67.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,653.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 123.00 रुपये और निचला स्तर 56.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख