शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

18 अक्टूबर को खुलेगा ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) का बायबैक इश्यू

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) का बायबैक (शेयरों की वापस खरीद) इश्यू 18 अक्टूबर को खुलने जा रहा है।

18 अक्टूबर को खुल कर कंपनी का बायबैक इश्यू 01 नवंबर को बंद होगा। इश्यू में ग्रीव्स कॉटन 175 रुपये प्रति की दर से 1.30 करोड़ शेयर खरीदेगी। बायबैक इश्यू पर कंपनी अधिकतम 227.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
उधर बीएसई में ग्रीव्स कॉटन का शेयर 136.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 137.50 रुपये पर खुल कर 138.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.55% की वृद्धि के साथ 137.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,360.29 करोड़ रुपये। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 157.25 रुपये और निचला स्तर 111.10 रुपये रहा है।
क्या है बायबैक?
कोई कंपनी जब अपने ही शेयर शेयरधारकों से खरीदती है तो इसे बायबैक कहते हैं। इसे आईपीओ का उलट भी माना जाता है, क्योंकि कोई कंपनी आईपीओ में शेयर बेचती है। बायबैक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन शेयरों का वजूद समाप्त हो जाता है। बायबैक के लिए कंपनियाँ टेंडर ऑफर या ओपन मार्केट का रास्ता चुनती हैं। कोई भी कंपनी कई कारणों से बायबैक करती है। इनमें सबसे अहम कारण कंपनी की बैलेंस शीट में अतिरिक्त नकदी का होना है। किसी कंपनी के पास बहुत ज्यादा नकदी का होना अच्छा नहीं माना जाता। इससे माना जाता है कि कंपनी अपनी नकदी का उपयोग नहीं कर पा रही है। शेयर बायबैक के जरिये कंपनी अपने अतिरिक्त नकदी का इस्तेमाल करती है। साथ ही कई बार कंपनी को लगता है कि उसके शेयर की कीमत कम यानी अंडरवैल्यूड है, तो वह बायबैक के जरिये उसे बढ़ाने की कोशिश करती है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन