शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

7% से अधिक फिसला रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का शेयर

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) में हिस्सेदारी बेचने की खबर से रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर में 7% से अधिक की कमजोरी आयी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज समूह की प्रबंधन टीम ने रिलायंस कैपिटल से ब्रोकिंग और वितरण कारोबार को खरीदने के लिए एक समझौता किया है। रिलायंस सिक्योरिटीज रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनी है, जिसके व्यवसायों में खुदरा और संस्थागत ब्रोकिंग, तृतीय-पक्ष वितरण, प्रोप्रिएटरी ट्रेडिंग और स्ट्रक्चर्ड प्रोडक्ट शामिल हैं।
बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर ने 17.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 17.40 रुपये पर शुरुआत की और अभी तक के सत्र में 16.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव है।
12.20 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.25 रुपये या 7.14% की कमजोरी के साथ 16.25 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 410.65 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 277.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख