शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, एसीसी, ओएनजीसी, एनबीसीसी और स्टार सीमेंट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, एसीसी, ओएनजीसी, एनबीसीसी और स्टार सीमेंट शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - माइंडट्री, फेडरल बैंक, हैथवे केबल, डीबी कॉर्प
विप्रो - अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले जुलाई-सितंबर में विप्रो का मुनाफा 7% बढ़ कर 2,552.7 करोड़ रुपये रहा।
कर्नाटक बैंक - साल दर साल आधार पर बैंक की तिमाही शुद्ध आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी हुई।
एमसीएक्स - कंपनी का मुनाफा 35.93 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना 71.75 करोड़ रुपये हो गया।
एसीसी - सीमेंट कंपनी का मुनाफा 44.7% बढ़ कर 302.6 करोड़ रुपये रहा।
ओएनजीसी - इकाई ओएनजीसी विदेश ने कोलंबिया और ब्राजील में दो नयी खोजें की।
एनबीसीसी - कंपनी को सितंबर में 852.17 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
एआरएसएस इन्फ्रा - संयुक्त उद्यम को रेल विकास निगम से 50.46 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
स्टार सीमेंट - बायबैक इश्यू 22 अक्टूबर को खुल कर 5 नवंबर को बंद होगा।
आयनॉक्स विंड - कंपनी ने अडाणी ग्रीन एनर्जी के साथ 50 मेगावाट क्षमता के लिए एक समझौता किया। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन