शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) अब बनायेगी ई-रिक्शा (E-Rickshaw)

भारत की सबसे बड़ी लीड एसिड बैटरी निर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) ने अब इलेक्ट्रिक रिक्शों (Electric Rickshaw) या ई-रिक्शों का विनिर्माण शुरू करने का ऐलान किया है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज ने ई-रिक्शा के निर्माण में कदम रखा है, जिससे कंपनी की नये कारोबार के पहले साल में ही 120 करोड़ रुपये की अधिक आमदनी हासिल होगी।
एक्साइड का ई-रिक्शा ब्रांड 'एक्साइड नियो' बुधवार को पेश किया गया, जिसके तहत पश्चिम बंगाल के दनकुनी में पट्टे पर लिये गये संयंत्र ई-रिक्शों का विनिर्माण किया जायेगा। कंपनी ने अपने ई-रिक्शा को शुरू में बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व जैसे चुनिंदा बाजारों में उतारने की योजना बनायी है। आगे चरणबद्ध तरीके से देश भर में इन वाहनों को पेश किया जायेगा।
दूसरी ओर बीएसई में एक्साइड का शेयर 182.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 183.50 रुपये पर खुल कर 170.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयरों में 8.25 रुपये या 4.51% की कमजोरी के साथ 174.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,870.75 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 274.00 रुपये और निचला स्तर 166.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन