शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शुद्ध लाभ में 72.3% की बढ़ोतरी

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019 की समान तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के मुनाफे में 72.3% बढ़ोतरी हुई है।

अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 371 करोड़ रुपये से बढ़ कर 639 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 8,869 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.3% की बढ़ोतरी के साथ 9,254 करोड़ रुपये औऱ अन्य आमदनी 171.83 करोड़ रुपये की तुलना में 5.8% अधिक 182 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा 1,403 करोड़ रुपये से 29.2% की बढ़ोतरी के साथ 1,813 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग मार्जिन 380 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 19.6% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अल्ट्राटेक सीमेंट के नतीजों पर टिप्पणी में कहा है कि सेंचुरी की संपत्तियों के अधिग्रहण के पूरा होने से कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति को सुधार लिया है। हालाँकि अपेक्षाकृत कम आमदनी और मुनाफे के कारण अल्ट्राटेक सीमेंट के नतीजे हर मामले में ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से कमजोर रहे।
उधर बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर शुक्रवार को 38.10 रुपये या 0.10% की वृद्धि के साथ 4,295.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,17,976.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 4,903.90 रुपये और निचला स्तर 3,263.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन