शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) करेगी फ्रांसीसी कंपनी की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अपनी सहायक कंपनी महिंद्रा टू व्हीलर्स यूरोप (Mahindra Two Wheelers Europe) के जरिये फ्रांसीसी वाहन कंपनी प्यूजो मोटरसाइकिल (Peugeot Motocycles) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

महिंद्रा टू व्हीलर्स के पास पहले से ही प्यूजो की 51% हिस्सेदारी है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बाकी हिस्सेदारी की खरीदारी की वित्तीय जानकारी नहीं दी है। महिंद्रा के अनुसार प्यूजो में सकारात्मक मोमेंटम देखने को मिला है और इसकी यूरोप तथा में स्थिति मजबूत हो रही है।
इस अधिग्रहण से कंपनी को 2019 और 2021 के बीच सात नये उत्पादों को पेश करने में मदद मिलेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 2.85 रुपये या 0.49% की कमजोरी के साथ 578.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 71,881.39 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 814.00 रुपये और निचला स्तर 502.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!