शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के मुनाफे में 43.1% की जोरदार गिरावट

वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के मुनाफे में 43.1% की गिरावट दर्ज की गयी है।

वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही में 146 करोड़ रुपये के मुकाबले अपोलो टायर्स ने 83 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 4,257 करोड़ रुपये से 6.41% घट कर 3,986 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर ही अपोलो टायर्स का एबिटा 7.5% की गिरावट के साथ 432 करोड़ रुपये रह गया, जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर एबिटा मार्जिन 13 आधार अंक घट कर 10.8% रह गया। वहीं अपोलो टायर्स की एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व और अफ्रीका आमदनी 10.3% घट कर 2,828 करोड़ रुपये और यूरोपीय आमदनी 3.5% बढ़ कर 1,222 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक अपोलो टायर्स के वित्तीय नतीजे मिले-जुले रहे, जिनमें आमदनी और मुनाफा अनुमान से कम रहा। ब्रोकिंग फर्म ने अपोलो टायर्स के 104 करोड़ रुपये के मुनाफे और 4,194 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान लगाया था।
कमजोर नतीजों से अपोलो टायर्स के शेयर में भी कमजोरी आयी है। बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 180.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 179.65 रुपये पर खुल कर 170.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 9.20 रुपये या 5.10% की कमजोरी के साथ 244.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,782.05 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख