शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के मुनाफे में 92.6% की भारी गिरावट

साल दर साल आधार पर देश की तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 92.6% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी ने 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 527.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 38.9 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। अशोक लेलैंड की शुद्ध आमदनी 7,621 करोड़ रुपये के मुकाबले 48.4% गिर कर 3,929.5 करोड़ रुपये रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार अशोक लेलैंड के तिमाही नतीजे कमजोर रहे। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के 88 करोड़ रुपये के मुनाफे का अंदाजा लगाया था। हालाँकि अशोक लेलैंड की शुद्ध आमदनी में अपेक्षाकृत कम गिरावट आयी।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का एबिटा 71.6% की गिरावट के साथ 229 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन करीब 510 आधार अंक अधिक 5.8% रह गया। बिक्री की बात करें तो कंपनी ने तिमाही में 44% कम कुल 28,938 कारोबारी वाहन बेचे। वहीं कंपनी की मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन बिक्री 56% और हल्के कारोबारी वाहनों की बिक्री 11% घटी।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर शुक्रवार को 0.10 रुपये या 0.13% की कमजोरी के साथ 76.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,486.14 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 122.60 रुपये और निचला स्तर 56.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन