शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) की कार्ड इकाई के आईपीओ (IPO) में 14% हिस्सेदारी बेचने की योजना

खबरों के अनुसार एसबीआई (SBI) की अपनी क्रेडिट कार्ड सहायक कंपनी एसबीआई कार्ड (SBI Card) के आईपीओ (IPO) में 14% हिस्सेदारी बेचने की योजना है।

एसबीआई कार्ड्स का मौजूदा मूल्य 57,000 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से एसबीआई सहायक कंपनी में 14% हिस्सेदारी बिकवाली के जरिये 8,000 करोड़ रुपये जुटा सकता है। इससे पहले अगस्त में खबर आयी थी कि एसबीआई कार्ड का आईपीओ चालू वित्त वर्ष में ही आ सकता है।
एसबीआई कार्ड एसबीआई और अमेरिका के कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) का संयुक्त उद्यम है। इसमें एसबीआई की 74% हिस्सेदारी है, जबकि शेष शेयरधारिता कार्लाइल ग्रुप का है। आईपीओ में कार्लाइल भी अपनी कुछ हिस्सेदारी घटा सकता है।
कार्लाइल ग्रुप 2017 में संयुक्त उद्यम में उस समय शामिल हुआ था, जब जीई कैपिटल (GE Capital) ने एसबीआई कार्ड में से दो दशक के बाद बाहर निकलने का निर्णय लिया था। उस समय एसबीआई ने भी जीई कैपिटल से हिस्सेदारी खरीदकर एसबीआई कार्ड में अपनी शेयरधारिता 60% से बढ़ा कर 74% की थी। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन