शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks in News) : भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम, ओएनजीसी और आईआरसीटीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम, ओएनजीसी और आईआरसीटीसी शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग, वाडीलाल इंडस्ट्रीज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा टेलीसर्विसेज और वैष्णो सीमेंट कंपनी
भारती एयरटेल - जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी 23,044.9 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
यूनाइटेड बैंक - बैंक को जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,193.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
वोडाफोन आइडिया - सितंबर तिमाही में कंपनी 50,921.9 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
डिश टीवी - कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 91.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
ओएनजीसी - कंपनी का तिमाही मुनाफा 24.2% की गिरावट के साथ 6,263.13 करोड़ रुपये रहा।
ग्रासिम - कंपनी को जुलाई-सितंबर में 1,472.77 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
बजाज फाइनेंस - कंपनी ने 385 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये।
एलऐंडटी फाइनेंस - एलऐंडटी कैपिटल मार्केट्स में 100% हिस्सेदारी बेची।
नैटको फार्मा - विशाखापट्टन में एफडीएफ सुविधा में वाणिज्यिक परिचालन शुरू।
आईआरसीटीसी - कंपनी ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में भोजन के लिए खानपान शुल्क में संशोधन किया है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख