शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जारी है इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में गिरावट का क्रम, लुढ़क चुका है 12.2%

तिमाही नतीजे आने के बाद से इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर लगातार कमजोरी दिखा रहा है।

बीएसई (BSE) में आज के कारोबार में इंडसइंड बैंक का शेयर अपने पिछले बंद भाव 1,386.70 रुपये के मुकाबले नीचे की ओर फिसल कर 1,317.40 रुपये तक चला गया। हालाँकि निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण यह कुछ सँभलता दिखा और आज के कारोबार के अंत में 2.46% लुढ़क कर 1,352.55 रुपये पर रहा। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन रहा, जब इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गयी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में यह शेयर 12.2% लुढ़क चुका है। 13 जनवरी को इंडसइंड बैंक का शेयर 1,540.45 रुपये पर बंद हुआ।
मंगलवार को पेश वित्तीय नतीजों में इंडसइंड बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2019 की तिमाही के दौरान 1,300 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया, जो पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 985.03 करोड़ रुपये से 32% अधिक है। लेकिन बैंक का यह मुनाफा बाजार के अनुमानों के मुकाबले कम रहा, जिसकी वजह से शेयर बाजार में निवेशक निराश दिखे। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!