शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) को हुआ 249.4 करोड़ रुपये का घाटा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) को मौजूदा कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही में घाटा सहना पड़ा है।

इस दौरान कम आमदनी और कामकाजी मोर्चे पर नुकसान की वजह से कंपनी को 249.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में मारुति सुजुकी को 1,435.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कामकाजी आय साल-दर-साल 79.2% घट कर 4,106.5 करोड़ रुपये रह गयी। वाहन बिक्री देखें तो अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी की बिक्री साल-दर-साल 81% की कमी के साथ 76,599 रह गयी। वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में कंपनी ने 4,02,594 इकाइयों की बिक्री की थी।
बीएसई में आज मारुति सुजुकी का शेयर 101.70 रुपये या 1.62% की गिरावट के साथ 6,185.60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,86,854.64 करोड़ रुपये है। इसका पिछले 52 हफ्तों का शिखर 7,755.00 रुपये और निचला स्तर 4,002.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!