शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो ने ऑस्टिन में नया टेक इनोवेशन स्टूडियो खोला

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने अमेरिका के टेक्सास शहर के ऑस्टिन में नया टेक इनोवेशन स्टूडियो खोला है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि यह सेंटर 40,000 वर्ग फीट में फैला होगा। इस नए टेक इनोवेशन स्टूडियो के खुलने से स्थानीय स्तर पर सैकड़ों की संख्या में रोजगार के मौके पैदा होंगे। यह स्टूडियो काम करने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराएगा। साथ ही एक ही जगह पर कई अलग-अलग क्षेत्र के लोग भी काम कर सकेंगे। साथ ही काम करने वालों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेगी। इस स्टूडियो के खुलने से तकनीकी स्किल के लिए नए जमाने के टैलेंट को बेहतर मौका मिलेगा। साथ ही तकनीकी संगठनों से निवेश भी आएगा। खास बात यह है कि यहां पर निवेश पहले साल से ही आने की उम्मीद है। नए इनोवेशन स्टूडियो को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यहां पर 36 हडल रुम,12 कॉन्फ्रेंस रुम के अलावा 330 व्यक्तिगत थिंक स्पेस भी उपलब्ध होगा। कंपनी के अमेरिका 1 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रृणी पल्लिया ने कहा कि यह स्टूडियो हमारे ग्राहकों को कई तरह के सॉल्यूशंस एक ही जगह मुहैया कराएगी। ग्राहकों को उनके कारोबार के लिए कई तरह के संभावनाएं उपलब्ध होंगी। (शेयर मंथन 19 मई 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!