शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीपीजी इक्विटी फर्म ने कैंपस एक्टिववियर में 7.62 फीसदी हिस्सेदारी बेची

प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) ने स्पोर्ट्स ऐंड एथेलिजर फुटवियर कंपनी कैंपस एक्टिववियर में 7.62 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।कंपनी ने यह हिस्सेदारी ओपन मार्केट के जरिए बेची है। कंपनी ने 7.6 फीसदी हिस्सेदारी 806 करोड़ रुपये में बेची है।

एनएसई (NSE) पर बल्क सौदे से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक टीपीजी ने यह सौदा अपने सब्सिडियरी टीपीजी ग्रोथ 111 एसएफ पीटीई ( TPG Growth III SF Pte) ने कैंपस एक्टिववियर में हिस्सेदारी बेची है। टीपीजी ग्रोथ 111 एसएफ पीटीई ने 2.32 करोड़ शेयरोंकी बिक्री बल्क सौदे के जरिए की है जो करीब 7.62 फीसदी हिस्सेदारी के करीब है। शेयरों की बिक्री 347.24 के औसत भाव पर हुई है। इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट फीडेलिटी सीरीज इमर्जिंग मार्केट अपरचुनिटी फंड,सोसायटी जनरल ऐंड फीडेलिटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट फीडेलिटी इन्टरनेशनल डिस्कवरी फंड ने कंपनी में 91.06 शेयर खरीदे। शुक्रवार को कंपनी का शेयर एनएसई (NSE) पर 8.72 फीसदी गिर कर 338 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। एक दूसरे बल्क सौदे में जायडस फैमिली ट्रस्ट ने जायडस वेलनेस के 76.52 करोड़ के शेयर ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदे हैं। जायडस फैमिली ट्रस्ट ने 5.10 लाख शेयर 1,499.67 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे हैं। जायडस वेलनेस का शेयर एनएसई पर 2.65 फीसदी चढ़ कर 1,510 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

 

(शेयर मंथन, 25 मार्च, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!