शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में विप्रो का मुनाफा 6.7% गिरा

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो ने वित्त वर्ष 2024 के पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 6.7% गिरा है।

 कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,075 करोड़ रुपये से घटकर 2,870 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 1.5% की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आय 23,190 करोड़ रुपये से घटकर 22,831 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। डॉलर आय 1.6% घटकर 282.3 करोड़ रुपये से घटकर 277.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं EBIT में 5.5% की गिरावट देखने को मिली है। EBIT 3658 करोड़ रुपये से घटकर 3458 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं मार्जिन में मामूली गिरावट रही है। मार्जिन 15.8% से घटकर 15.1% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं आईटी सर्विस मार्जिन भी 16.3% से गिरकर 16% हो गया है।

कॉन्सेटेंट करेंसी आय में 2.8% गिरावट का अनुमान है। वहीं वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में सीसी आय -2% से बढ़कर 1% रहने का अनुमान है। कंपनी की कुल बुकिंग 370 करोड़ डॉलर है। वहीं एट्रिशन की दर तिमाही आधार पर 19.4% से घटकर 17.3% आई है। कंपनी के अमेरिका-1 कारोबार में तिमाही आधार पर -1.10%, अमेरिका-2 में कारोबार -4.20%, यूरोप -3.4% और एपीएमईए यानी (APMEA) में -1.90% की वृद्धि का अनुमान है। कंपनी के बीएफएसआई (BFSI) सेगमेंट में तिमाही आधार पर -4.30%, कंज्यूमर -3.50%, हेल्थ -1.30%, एनर्जी -4.90%, टेक्नोलॉजी 0.10%, मैन्युफैक्चरिंग 0.90% और कम्यूनिकेशंस में -0.50% की वृद्धि का अनुमान है। विप्रो का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.54% चढ़ कर 415.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 17 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!