शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Amara Raja Batteries में बड़े फंड हाउसों ने 7% हिस्सेदारी खरीदी, शेयरों में लौटी तेजी

अमारा राजा बैटरीज लिमिटेड (Amara Raja Batteries Limited) के 4 लाख शेयरों का अदल-बदल एनएसई बुधवार (19 जुलाई) को हुआ। इस दौरान कंपनी के शेयर सुबह 9:29 बजे 1.6% की बढ़त के साथ 652 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। हालाँकि शाम को इसके शेयर 0.15% की तेजी के साथ 643.75 रुपये पर बंद हुए।

अमारा राजा बैटरीज में छह निवेशकों ने 652 रुपये के औसत मूल्य पर कंपनी में सात प्रतिशत हिस्सेदारी ली। थोक सौदे के आँकड़ों के अनुसार निवेशकों में टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, पाइनब्रिज इन्वेस्टमेंट्स एशिया लिमिटेड ए/सी पीबी ग्लोबल फंड्स- पाइनब्रिज इंडिया ईक्यूफंड और सोसाइट जेनेरेल शामिल हैं।

यह महत्वपूर्ण है क्योंकि क्लेरियोस एआरबीएल होल्डिंग्स ने 18 जुलाई को थोक सौदों के माध्यम से बैटरी निर्माता में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। उसने कंपनी के 2.4 करोड़ शेयर या करीब 14% हिस्सेदारी बेची। इस घटनाक्रम के बाद अमारा राजा के शेयर मंगलवार को 6 % टूट गए थे।

शेयरधारिता के आँकड़ों के अनुसार, कंपनी में 72% सार्वजनिक शेयरधारकों का बहुमत है, जबकि शेष 28% प्रमोटरों के स्वामित्व में है। सार्वजनिक शेयरधारकों में से, म्यूचुअल फंड की दो प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने मार्च तिमाही में 2,429 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,197 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत अधिक है।
(शेयर मंथन, 19 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख