शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइनेंस के बेहतर विकल्प के लिए टाटा मोटर्स ने बजाज फाइनेंस से मिलाया हाथ

टाटा मोटर्स ने गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए वित्तीय सुविधाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इसी कड़ी में कंपनी ने बजाज फाइनेंस के साथ करार किया है।

 इस करार के तहत पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी बिजली से चलने वाली गाड़ियों के डीलर्स के साथ फाइनेंस के लिए करार किया है। टाटा मोटर्स के मुताबिक इस करार के तहत डीलर्स के लिए फाइनेंस के कई विकल्प उपलब्ध होंगे। इससे कारोबार के लिए कई सुविधाएं मिलेंगी। यह करार कंपनी की सब्सिडियरी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility) ने बजाज फाइनेंस के साथ करार किया है। इस करार के तहत अथॉराइज्ड पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर्स के लिए वित्तीय कार्यक्रम ऑफर करेगी। अप्रैल महीने में कंपनी की कुल होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 77,521 इकाई हो गई है। टाटा मोटर्स की ईवी सब्सिडियरी टीपीईएम के तहत नेक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी, एक्सप्रेस-टी (फ्लीट बायर्स) और पंच ईवी शामिल है। कुल पैसेंजर बिक्री 2% बढ़कर 47,983 इकाई रही है। बजाज फाइनेंस एक एनबीएफसी कंपनी है जिसके करीब 8.36 करोड़ ग्राहक हैं। टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार को 1.88% चढ़ कर 954 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं बजाज फाइनेंस का शेयर 0.12% गिर कर 6739 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 20 मई, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!