शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस लाइफसाइंसेज ने उसनोफास्ट दवा का फेज-IIa ट्रायल पूरा किया

फार्मा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने Usnoflast यानी उसनोफास्ट का फेज IIa ट्रायल पूरा कर लिया है। यह ट्रायल एएलएस (ALS) मरीजों में किया गया है।

 यह ट्रायल नोबल NLRP3 इनप्लामासम इनहीबिटर (inflammasome inhibitor) Usnoflast (ZYIL1) दवा का किया गया है। इस दवा का ट्रायल एमायोट्रॉफिक लैटरल स्केलरोसिस के मरीजों पर किया गया है। इस दवा का ट्रायल 12 हफ्ते तक किया गया है। ट्रायल के बाद यह साफ हो गया है कि यह दवा मरीजों के लिए सुरक्षित है। यह खून के साथ स्पाइनल फ्लूड में भी उचित मात्रा में पहुंच गया है। इसके साथ ही दवा के इस्तेमाल से न्यूरोफिलामेंट लाइट चेन के लेवल्स में भी कमी आती है। इसका इस्तेमाल शरीर में नर्व को हुए नुकसान की भी माप करता है। इससे साफ पता चलता है Usnoflast के इस्तेमाल से न्यूरोडिजेनरेटिव स्थिति में जिसमें नसों की कोशिका धीरे-धीरे टूटते हैं। एक अनुमान के मुताबिक 32,000 लोग इस बीमारी से पीड़ित है। सीडीसी (CDC) के आंकड़ों के मुताबिक हर साल 5000 नए रोगी इस बीमारी से पीड़ित होते हैं। कंपनी का शेयर 0.82% चढ़कर 1113.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 10 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख