शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरआरवीपीएनएल से ऑर्डर मिलने से ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टिफायर्स के शेयर में तेजी

ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टिफायर्स इंडिया को शुक्रवार को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। कंपनी को यह ऑर्डर आरआरवीपीएनएल (RRVPNL) यानी राजस्थान राज्य विद्युत परासरण निगम लिमिटेड की ओर से मिला है।

 कंपनी ट्रांसफॉर्मर की मैन्युफैक्चरिंग करने के बाद इसकी डिलीवरी RRVPNL को करेगी। यह डिलीवरी अगले वित्त वर्ष तक करनी है। कंपनी को RRVPNL से करीब 114 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को 50 MVA, 132/33 KV ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने 14 जून को क्यूआईपी (QIP) क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 500 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी। निवेशकों में नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, HSBC और दूसरी कंपनियां शामिल हैं। क्यूआईपी के तहत कंपनी ने 75.18 लाख शेयर जारी किए थे। जारी किए गए शेयर का भाव 665 रुपये प्रति शेयर था। शेयर को 34.95 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट के भाव पर जारी किया गया था। क्यूआईपी का फ्लोर प्राइस 699.95 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल पूंजीगत योजनाओ, कर्ज भुगतान, वर्किंग कैपिटल और दूसरे इनऑर्गेनिक वृद्धि के लिए करेगी। इस क्यूआईपी के बाद 60 दिनों का लॉक इन पीरियड है। इसके बाद ही यह अपने शेयरों की बिक्री कर पाएंगे। कंपनी का शेयर 3.04% चढ़ कर 684.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 14 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!