शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेमासेक की सब्सिडियरी ने गोदरेज एग्रोवेट में बेची 1.4% हिस्सेदारी

टेमासेक की सब्सिडियरी ने शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी बेची है। सब्सिडियरी ने 1.4% हिस्सेदारी बेच कर 212.77 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। यह हिस्सेदारी गोदरेज ग्रुप की कंपनी गोदरेज एग्रोवेट में बेची है। एनएसई (NSE) पर उपलब्ध ब्लॉक डील के आंकड़ों के मुताबिक वी साइंसेज ने 27.10 लाख शेयरों की बिक्री की है।

 यह करीब 1.4% हिस्सेदारी के करीब है। इन शेयरों की बिक्री 785.13 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई है। इस हिस्सा बिक्री के बाद टेमासेक की सब्सिडियरी का हिस्सा गोदरेज एग्रोवेट में 7.77% से घटकर 6.36% रह गई है। यह बिक्री ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए हुई है। आपको बता दें कि वी साइंसेज (V-Sciences) टेमासेक होल्डिंग्स की सब्सिडियरी है। टेमासेक होल्डिंग्स सिंगापुर में एक मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट फर्म है। 31 मार्च 2024 तक इस कंपनी के पोर्टफोलियो का वैल्यु 38.9 करोड़ सिंगापुर डॉलर के बराबर है। हालाकि खरीदने वालों के नाम की जानकारी अभी तक नहीं है। इससे पहले भी गोदरेज एग्रोवेट में टेमासेक की सब्सिडियरी ने हिस्सा बेचा है। मई 2022 में 40 लाख शेयरों की बिक्री कर 197 करोड़ रुपये जुटाए थे, जबकि फरवरी 2020 में 204 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की थी। शुक्रवार को गोदरेज एग्रोवेट का शेयर 1.75% चढ़ कर 795.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 15 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख