मई में आईईएक्स (IEX) के ट्रेड वॉल्यूम में 8 फीसदी की बढ़ोतरी
मई में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज यानी आईईएक्स (IEX) के ट्रेड वॉल्यूम में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ट्रेड वॉल्यूम 8 फीसदी बढ़कर 8251 मिलियन इकाई हो गई है। औसत स्पॉट पावर प्राइस मई 2023 में 2022 के मुकाबले 30 फीसदी कम था। पिछले साल 2022 में जहां दर 6.76 रुपये प्रति इकाई थी तो वहीं 2023 में 4.74 रुपये प्रति इकाई रही।