शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो के बायबैक को शेयरधारकों से मंजूरी मिली

आईटी (IT) कंपनी विप्रो के शेयरधारकों से शेयर बायबैक को मंजूरी मिली है। शेयरधारकों से 12000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी मिल चुकी है। एक्सचेंज को साझा की गई जानकारी में स्क्रूटनाइजर रिपोर्ट
के मुताबिक इसकी जानकारी मिली है। विप्रो बोर्ड ने 26.96 करोड़ शेयरों के बायबैक को मंजूरी मिली है। कंपनी 445 रुपये प्रति शेयर पर बायबैक करेगी।

स्क्रूटनाइजर रिपोर्ट के अनुसार पोस्टल बैलट और ई-वोटिंग प्रक्रिया के जरिए विशेष रिजॉल्यूशन के तहत 99.9 फीसदी शेयरधारकों ने बायबैक के समर्थन में मतदान किया है। 1 जून 2023 को शेयरधारकों ने बायबैक पर लाए गए विशेष रिजॉल्यूशन को मंजूरी दी है। ई-वोटिंग की अवधि 3 मई की सुबह से 1 जून के शाम 5 बजे तक थी। विप्रो के बोर्ड ने 26.96 करोड़ शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। यह कंपनी के करीब 4.91 फीसदी
पेड अप इक्विटी कैपिटल के बराबर है। यह रकम 12000 करोड़ रुपये के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रोमोटर के सदस्य और प्रोमोटर ग्रुप ने बायबैक में शामिल होने का इरादा जताया है। विप्रो का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.074% गिर कर 404.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 5 जून, 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!