शेयर मंथन में खोजें

कपास में तेजी और गेहूँ में नरमी का रुझान - एसएमसी

कपास उद्योग की ओर से लगातार माँग के कारण कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 920-935 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

धागा बाजार के अच्छे टर्न ओवर ने धागा मिलों को कपास का स्टॉक जमा करने के लिए खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया है। महाराष्ट्र कै हिंगनघाट क्षेत्र के कपास सर्वे से पता चलता है कि बहुत से किसनों की फसल की क्वालिटी गुलाबी कीटों और अक्टूबर में हुई बारिश के बाद अधिक नमी के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इससे महाराष्ट्र में फसल की कटाई और सप्लाई भी प्रभावित हुई है। चना वायदा (दिसम्बर) की कीमतों के 4800-4970 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। बाजार में इस बात की अटकलें है की पीले मटर पर 50% भारी भरकम सीमा शुल्क लागाये जाने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा चना और मसूरी पर आयात शुल्क लगाये जाने की योजना है, जिससे अधिक खरीदारी हो रही है। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति कम हो सकती है क्योंकि फसल वर्ष 2016-17 में कनाडा में सूखे मटर के बुआई क्षेत्र में कमी के आसार हैं। कनाडा के कृषि विभाग के अनुसार कुल बुआई क्षेत्रों 1.72 मिलियन हेक्टेयर रहने का अनुमान है। गेहुँ वायदा (दिसम्बर) की कीमतों नरमी के रुझान के साथ 1670 रुपये के स्तर पर लुढ़कने की संभावना है। सरकारी गोदामों में पर्याप्त कैरी ओवर स्टॉक है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च 2018 तक देश में 0.5-0.6 मिलियन टन गेहुँ का आयात किया जा सकता है। इसके साथ ही कारोबारी अत्यंत सतर्क हैं और बुआई की प्रगति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। मौजूदा रबी सीजन में अभी तक गेहूँ की बुआई में 20% की तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख